फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eight arrested for blocking road after mother-in-law and daughter-in-law died in accident

Sant Kabir Nagar News: हादसे में सास-बहू की मौत के बाद सड़क जाम करने वाले आठ गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for blocking road after mother-in-law and daughter-in-law died in accident
धनघटा। धनघटा थानाक्षेत्र के मिश्रौलिया के पास गत 20 जनवरी को स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत को लेकर राम जानकी मार्ग को जाम करने वाले लोगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में शामिल मृत मरीजों के परिजनों समेत आठ लोगों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। गत 20 जनवरी की सुबह मिश्रौलिया गांव निवासी उषा पत्नी स्वर्गीय लालमोहर अपने पतोहू मीना पत्नी मुकेश और माधुरी पत्नी उमेश नित्य क्रिया के लिए राम जानकी मार्ग पर जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान धनघटा से सिकरीगंज की ओर तेज रफ्तार के साथ जा रही स्कार्पियो ने तीनों महिलाओं को अपने चपेट में ले लिया था। इस दुर्घटना में उषा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मीना ने लखनऊ के एक अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया था। घायल दूसरी बहू माधुरी का उपचार अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिलाओं की मौत से आक्रोशित गांव के लोगों ने 21 जनवरी की सुबह राम जानकी मार्ग को जाम कर दिया था। जाम को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस मामले में टाडा चौकी इंचार्ज आजम अंसारी ने 10 नामजद व 30 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। नामजद आरोपियों की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने इस मामले में वांछित आरोपी मृत मीना के पति मुकेश चौहान, घायल माधुरी के पति उमेश चौहान, दीनानाथ, उषा, सुशीला, संतराम, गुड्डी, संतरा को गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed