फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Eid will be celebrated today, people will hug and congratulate

Sant Kabir Nagar News: आज मनाई जाएगी ईद, गले मिलकर देंगे मुबारकबाद

Wed, 10 Apr 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Apr 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eid will be celebrated today, people will hug and congratulate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सेमरियावां। रमजान का तीस रोजा बुधवार को पूरा हुआ। रमजान के विदा होते ही बृहस्पतिवार को ईद का पर्व जिले में मनाया जाएगा। घर से लेकर मस्जिद, ईदगाह, गली-मोहल्लों की साफ-सफाई पूरी कर ली गई। ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व पर गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद देते हैं। इसकी तैयारी पूरी हो गई। ईद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद, दुधारा, दानोकुइयां आदि चौराहे सहित अन्य इलाके में देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा। क्षेत्र के करही, सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर, सालेह पर, दुधारा, देवरिया नासिर, कड़जा, दरियाबाद, कोहरियावां, उंचहराकला, बुढ़ाननगर, दानोकुइयां आदि गांव व कस्बों में ईदगाह व मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की जाएगी।


मस्जिदों में नमाज अदा करने का समय



मस्जिद समय

मक्की जामा मस्जिद मोती नगर सुबह 7:45 बजे

मस्जिद मदरसा कासीमुल उलूम सुबह 8:00 बजे

मस्जिद-ए-नूर मेन बाजार सुबह 7:30 बजे

मस्जिद मदरस्तुल कुरान सुबह 7:15 बजे

जामा मस्जिद मेंहदावल सुबह 7:30 बजे

मोहम्मदी मस्जिद पश्चिमटोला मेंहदावल सुबह 8:00 बजे

नूरानी मस्जिद नई बाजार, मेंहदावल सुबह 8:00 बजे

सेमरियावां में नमाज के लिए निर्धारित समय
करही ईदगाह - सुबह 7.30 बजे

सेमरियावां जामा मस्जिद- सुबह 7.30 बजे

दानोकुइयां मदरसा- सुबह 8.00 बजे

बाघनगर मदरसा - सुबह 7.30 बजे

सेहुड़ा ईदगाह- सुबह 7.15 बजे

कोहरियावां ईदगाह- सुबह 7.30 बजे

दुधारा ईदगाह- सुबह 7.30 बजे

उंचहरा कला मदरसा- सुबह 7.30 बजे

उसराशहीद ईदगाह- सुबह 7.30 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article