{"_id":"694ed0631f06948bf20fe55f","slug":"efforts-have-begun-to-connect-rajediha-outpost-with-dharamsinghwa-police-station-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143422-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा चौकी को धर्मसिंहवा थाने से जोड़ने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजेडीहा चौकी को धर्मसिंहवा थाने से जोड़ने की कवायद शुरू
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा चौकी को धर्मसिंहवा थाने से जोड़े जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस क्षेत्र से धर्मसिंहवा थाना को जोड़ने की मांग स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। राजेडीहा चौकी के धर्मसिंहवा थाने से जुड़ जाने के बाद थाने की दूरी कम हो जाएगी और लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, बखिरा थाना क्षेत्र के राजेडीहा चौकी को धर्मसिंहवा से जोड़ने की प्रक्रिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुरू कर दी गई है। नए परिसीमन को अस्तित्व में लाने के लिए स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि, सभासद आम जनता से सहमति लेकर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजने की तैयारी चल रही है। बताते चलें कि नगर पंचायत धर्मसिंहवा का एक वार्ड भानपुर माफी बखिरा थाना क्षेत्र का हिस्सा है जो करीब 16 किमी दूर है जबकि धर्मसिंहवा थाने से इसकी दूरी मात्र एक किलोमीटर है। इसी प्रकार से राजेडीहा चौकी क्षेत्र के बंजरिया, इमिलिया, चंवरही, कुसम्हा, बजही, सौरहा, खजुरी, राजेडीहा, पौनी, उड़सार, धौरहरा, फेउसा, डबरा, परसा माफी, प्रतापपुर, जसवल, रमवापुर सहित अन्य गांव से धर्मसिंहवा थाना करीब है, लेकिन पूर्व के परिसीमन के आधार पर आपराधिक मामलों का सुनवाई व निस्तारण बखिरा थाने से होता है।
राजेडीहा चौकी क्षेत्र भौगोलिक दृष्टिकोण से धर्मसिंहवा थाने से करीब है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौकी क्षेत्र को धर्मसिंहवा थाने से जोड़े जाने का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा जाएगा। संस्तुति हो जाने पर राजेडीहा चौकी धर्मसिंहवा थाने से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
- सर्वदवन सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल