फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Education is the foundation of the development of society

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Education is the foundation of the development of society
लोहरौली/बेलहर। बीआरसी बेलहर पर सोमवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला हुई। बीईओ अनीता तिवारी ने कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि संगोष्ठी का लक्ष्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना, शैक्षिक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना और शिक्षकों व कर्मचारियों को नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है।ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में शिक्षकों और अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। बीडीओ उमेश कुमार ओझा ने शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास पर बल दिया। उन्होंने विभागीय समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में उपस्थित अध्यापकों और ग्राम प्रधानों से मिलकर शिक्षा को बढ़ावा देने का आग्रह किया गया। कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में शैक्षिक नवाचार, सरकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक, शिक्षक, बीआरसी स्टाफ और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed