{"_id":"68e9515d94131850560dd034","slug":"ecce-educator-recruitment-complaints-begin-as-soon-as-the-scam-is-discovered-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139665-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : धांधली का पता चलते ही शुरू हुआ शिकायतों का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : धांधली का पता चलते ही शुरू हुआ शिकायतों का दौर
Sat, 11 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के मामले में मेरिट सूची में धांधली किए जाने का पता चलते ही शिकायतों का दौर शुरू हो गया है। दर्जनों अभ्यर्थियों ने मेरिट सूची में धांधली करने का आरोप लगाते हुए अपना शिकायती पत्र प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग को भी सौंपा। लोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए जिले में 111 ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती की प्रक्रिया शुरु हुई। प्रथम चरण में ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद मई में ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से उनके सारे अंक पत्र व प्रमाण पत्र तथा अन्य कागजात ले लिए। पांच माह बीतने के बाद भी विभाग के द्वारा भर्ती प्रक्रिया को लेकर कोई जानकारी न मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने खोजबीन शुरु की तो पता चल कि गोपनीय तरीके से इसकी सूची निकालकर काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। यही नहीं बीएसए कार्यालय में कोई भी न तो इस सूची को दिखाने को तैयार है और न ही इसके बारे में जानकारी ही दे रहा है।
शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक शिकायतें डीएम व सीडीओ के पास आईं और अभ्यर्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ आकर शिकायत की। डीएम ने उन सभी लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को दर्जन भर से अधिक शिकायतें डीएम व सीडीओ के पास आईं और अभ्यर्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ आकर शिकायत की। डीएम ने उन सभी लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन