फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ECCE Educator Recruitment: Candidates met the Divisional Commissioner and alleged rigging.

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती : मंडलायुक्त से मिले अभ्यर्थी, धांधली का लगाया आरोप

Wed, 03 Dec 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
ECCE Educator Recruitment: Candidates met the Divisional Commissioner and alleged rigging.
बस्ती में मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे ईसीसीई एजूकेटर । संवाद
संतकबीरनगर। कंपोजिट स्कूलों में स्थापित होने वाली बाल वाटिकाओं में बच्चों को पढ़ाने के लिए हो रही ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती में धांधली को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार को बस्ती में जाकर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों की मांग थी कि ईसीसीई एजुकेटर की भर्ती मेरिट से की जाय, न कि रैंडमाइज सूची के जरिये हो। यह पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है। मंडलायुक्त ने इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय पर पहुंचे अभ्यर्थियों ने डीएम को भर्ती के संबंध में शासनादेश दिखाया कि भर्ती मेरिट के आधार पर ही कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन मऊ की भर्ती एजेंसी एनआईटी कंप्यूटर विभाग के साथ मिलकर व्यापक तरीके से धांधली कर रही है। इससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। रैंडमाइजेशन अर्थात लकी ड्रा में जो अभ्यर्थी अयोग्य होंगे, वह भी भर्ती हो जाएंगे और योग्य अभ्यर्थी पूरी तरह से बाहर हो जाएंगे। उनका कहना था कि भर्ती एजेंसी के द्वारा बाहर के जिलों से लाकर अपने लोगों को भरा जा रहा है। पिछली बार भर्ती खोली गई थी तो 900 फार्म आए थे। निरस्त होने के बाद जब भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है तो 2048 फार्म आए हैं। किसका कितना गुणांक है, यह भी गायब कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों का गुणांक 80 तक है, सूची में उनके नाम ही नहीं हैं और जिन अभ्यर्थियों के गुणांक 40 और 45 हैं उनके नाम सूची में शामिल कर लिए गए हैं। मंडलायुक्त ने सारी बातों को ध्यान से सुना और अभ्यर्थियों की समस्याओं का उचित निराकरण करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में कंचन पटाल, शशिलता, सृष्टि मिश्रा, किरन पटेल, काजल श्रीवास्तव, सबिता राव, ज्योति, किरन पटेल, पूर्णिमा चौधरी, पूजा यादव, रिचा, रुना देवी, विद्यावती, अमृता त्रिपाठी, अंशु सिंह, सीमा, रिचा, शशि पांंडेय समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed