फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Each candidate filled the form

संत कबीर नगर: प्रधान और 23 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने भरा पर्चा

Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Each candidate filled the form
खलीलाबाद में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद पर नहीं हुआ कोई नामांकन
विज्ञापन

सभी पदों पर पर्चा दाखिल करने वालों का निर्विरोध चुना जाना तय
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में रिक्त प्रधान के एक पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 24 पदों पर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर सम्पंन हुई। प्रधान पद पर सिर्फ एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। ग्राम पंचायत सदस्य के 23 पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। खलीलाबाद ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य के एक पद पर किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इससे रिक्त पदों पर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
धनघटा संवाद के अनुसार नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अम्मादेई के प्रधान दुर्योधन यादव की चार फरवरी को मृत्यु हो गई थी। इसकी वजह से प्रधान पद रिक्त हो गया था। ग्राम पंचायत अम्मादेई में प्रधान पद के लिए भीम यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इकलौते पर्चा दाखिल किए जाने की वजह से इनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सुबखरी वार्ड नंबर तीन से ग्राम पंचायत सदस्य पद पर रुदल, भोगीपुर वार्ड नंबर ग्यारह में शांति देवी, गायघाट वार्ड नंबर ग्यारह से जीरा देवी तथा गायघाट के ही वार्ड नंबर से छह से राम प्रसाद सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सभी रिक्त पद पर केवल एक ही नामंकन पत्र दाखिल हुआ। इस दौरान एडीओ पंचायत आनंद मोहन, चुनाव अधिकारी डॉ. अजित कुमार सिंह, दिलीप कुमार गौड़, शिव कुमार, संदीप कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां संवाद के अनुसार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहरियावां में पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के रिक्त एक पद के चुनाव के लिए सोमवार को निर्धारित समयानुसार एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। आरओ अनिल कुमार ने बताया कि कोहरियावां के वार्ड नंबर पांच के अनारक्षित रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव के लिए दो लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा, लेकिन निर्धारित समय तक सिर्फ एक सेट में अब्दुल कादिर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बेलहर संवाद के अनुसार क्षेत्र के सात ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए पर्चा जमा किया गया। नामांकन के अंतिम दिन सात ग्राम पंचायत सदस्यों ने पर्चा जमा किया। एडीओ पंचायत सभाजीत यादव ने बताया कि बेलवा ठकुराई से माया, पकड़ी आराजी से अहमद अरफत, गंगौरा से पूनम देवी, दासडीह से रामवृक्ष, कुशहरा से भगवती, देवरिया से दिवाकर आजाद, कोलकी चमरसन से रामसजीवन ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया।

अंतिम दिन होने से सभी ग्राम पंचायतों से पर्चा जमा किया गया। बताया कि 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 फरवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन भी कर दिया जाएगा। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी के डी पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत 24 पद के सापेक्ष 23 पदों पर एक-एक नामांकन हुआ है। रिक्त प्रधान पद पर भी सिर्फ ही प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। जिसकी वजह से सभी सीटों पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed