{"_id":"681b9ec2a0b2cde0a2014fd5","slug":"e-rickshaw-routes-fixed-operation-on-code-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-132299-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा के रूट तय, कोड पर संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ई-रिक्शा के रूट तय, कोड पर संचालन
Wed, 07 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 07 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर रुट का स्टीकर लगातीं एआरटीओ प्रियंबदा सिंह।
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में करीब 3500 ई-रिक्शा है। यह सभी मनमानी तरीके से कहीं पर भी खड़ा कर सवारी भरते हैं। जिसके कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी।
समस्या से निजात के लिए अब परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित कर दिया है। इसके साथ ही नंबरिंग भी जा रही है। जिससे अब ई-रिक्शा अपने निर्धारित रूट पर ही चल पाएंगे। इससे शहर को जहां जाम से निजात मिलेगी, वहीं यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
ई-रिक्शा से होने वाले जाम की समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके लिए शहर को चार सेक्टर में बांटा है। इनमें बस्ती, घनघटा, मेंहदावल और गोरखपुर रोड शामिल हैं। प्रशासन ने ई-रिक्शा के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए हैं। बाईपास से मगहर की तरफ जाने वाले वाहनों को जी-01 कोड दिया गया है। बरदहिया बाजार से सोनी होटल मगहर तक जाने वाले वाहनों को जी-02 कोड मिला है। मेंहदावल बाईपास से सब्जी मंडी जाने वाले वाहनों को बी-01 और मोती तिराह से सरैया होते हुए सब्जी मंडी जाने वाले वाहनों को बी-02 कोड दिया गया है। मेंहदावल रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा को एम-01 और एम-02 कोड आवंटित किए गए हैं। इसी तरह विधियानी मोड तक जाने वाले वाहनों को डी-01 और विधियानी से तामेश्वरनाथ रोड तक जाने वाले वाहनों को डी-02 कोड दिया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब ई-रिक्शा चालकों को केवल अपने निर्धारित रूट पर ही चलने और सवारी भरने की अनुमति होगी। नियम तोड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी ई-रिक्शा पर कोड अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे यात्री आसानी से जान सकेंगे कि कौन सा ई-रिक्शा किस रूट पर जाएगा। एआरटीओ प्रियंबदा सिंह ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था के मद्देनजर ई- रिक्शा के लिए रूट निर्धारित किया गया है। इससे शहर में जाम की समस्या दूर होगी।