{"_id":"699ca2514908b23c190b7a75","slug":"e-rickshaw-drivers-are-putting-peoples-lives-at-risk-by-ignoring-safety-rules-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-146485-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान को खतरे में डाल रहे ई-रिक्शा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर लोगों की जान को खतरे में डाल रहे ई-रिक्शा चालक
Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में सुरक्षा नियम की अनदेखी करके तमाम ई-रिक्शा और टैंपो को चलाया जा रहा है। वाहन के दाहिने तरफ अभी तक काफी ई-रिक्शा व टैंपो में राॅड नही लगा है। इससे अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों के आदेश का भी इन संचालकों पर कोई असर नही पड़ रहा है।
खलीलाबाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में दिन प्रतिदिन ई-रिक्शा की संख्या में बढोतरी हो रही है। एआरटीओ कार्यालय की माने तो वर्तमान में जनपद में लगभग तीन हजार से ज्यादा ई-रिक्शा का पंजीकरण विभाग में है। काफी ई-रिक्शा जर्जर स्थिति में हैं। इसके बाद भी उनका संचालन हो रहा है। पिछले साल सवारियों की सुरक्षा को लेकर एआरटीओ की तरफ से ई-रिक्शा, टैंपो आदि में सुरक्षा व्यवस्था करने का आदेश भी दिया गया था। दाहिने तरफ से ई-रिक्शा एवं आटो को पैक करने के लिए बताया गया था। जिससे कोई सवारी दाहिने तरफ से न तो निकले और न ही वाहन पर सवार हो सके। इसके बाद कुछ ई-रिक्शा चालकों ने अपने ई-रिक्शा में दाहिने तरफ रस्सी बांध लिया था। कुछ समय बीतने के बाद यह आदेश फिर से बेअसर हो गया और अब बेधड़क रिक्शा चल रहे हैं। जो नए ई-रिक्शा एजेंसी से निकल रहे हैं, उनमें भी सुरक्षा मानक का अनदेखा किया जा रहा है। एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के साथ रिजर्व पुलिस लाइन में ई-रिक्शा संचालकों के साथ बैठक करके उन्हें सुरक्षा नियम का पालन करने के लिए आदेश दिया गया था। इसके लिए जांच अभियान चलाया जाएगा। जो भी ई-रिक्शा सुरक्षा मानक के अनुरुप नही मिलेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।