फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   E-rickshaw drivers are charging arbitrary fares at night, passengers are upset

Sant Kabir Nagar News: रात में मनमाना किराया वसूल रहे ई-रिक्शा चालक, यात्री परेशान

Fri, 25 Jul 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers are charging arbitrary fares at night, passengers are upset
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर ई-रिक्शा चालक मनमाना किराया यात्रियों से वसूलते हैं। स्थिति यह है कि जिला मुख्यालय पर दूर दराज जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयां होती हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के नीचे इनका जमावड़ा होता है। जबकि नगरपालिका की तरफ से किराया का लिस्ट भी जारी किया गया है। इसके बाद भी चालक मनमानी करने से बाज नही आते हैं।
विज्ञापन

खलीलाबाद शहर के लिए नगरपालिका प्रशासन की तरफ से ई-रिक्शा चालकों के लिए पूर्व में ही किराया निर्धारित कर दिया गया है। दिन के समय चालक पालिका से निर्धारित किराया यात्रियों से वसूल करते हैं। जो कम से कम दस रुपये और ज्यादा से ज्यादा 20 रुपये निर्धारित है। रात के समय दूर दराज से आने वाले यात्री खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर उतरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं पर रात के समय ई-रिक्शा चालकों का भी जमावड़ा होता है। रात के समय चालक आने वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं।
शहर के कुत्तों व बंदरों के खौफ से लोग अकेले अपने गंतव्य पर जाने से डरते हैं। इसके वजह से उन्हें ई-रिक्शा चालकों को उनके मनमुताबिक किराया देकर जाने के लिए विवश होना पड़ता है। ई-रिक्शा चालकों का रात के समय कम से कम दूरी कर किराया 50 और शहर के बीच दूरी वाले स्थान का किराया 100 रुपये तक हो जाता है।

लखनऊ से आने वाले अनंत कुमार ने बताया कि उन्हें शुगर मिल तिराहा तक जाने के लिए रात के समय ई-रिक्शा चालक को 100 रुपये देना पड़ा। वहीं हरिराम, सुशील, कृष्णा, प्रमोद आदि लोगों ने रात के समय ई-रिक्शा चालक के मनमाने किराया पर रोक लगाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed