{"_id":"5c82b992bdec22145a0e9709","slug":"dwijang-camp-date-also-arose-on-the-differences","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शिविर की तिथि पर भी उभरे थे मतभेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शिविर की तिथि पर भी उभरे थे मतभेद
Sat, 09 Mar 2019 12:20 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांग शिविर की तिथि पर भी उभरे थे मतभेद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच खींचतान लंबे समय से चल रही थी। दोनों माननीयों की इस अंदरूनी लड़ाई में अधिकारी फंस गए थे। एक कार्यक्रम कराने के निर्देश देते थे तो दूसरे उस दिन व्यस्तता बताकर कार्यक्रम टालने की बात कहते थे। ऐसे में अधिकारी मनमसोस कर निर्देशों का पालन करते थे।
बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई मारपीट के बाद हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पहले दिन जहां केवल शिलापट्ट में नाम नहीं होने की बात कही जा रही थी तो दूसरे दिन इसे थानेदारों के तबादले को लेकर वायरल हुए ऑडियो से जोड़ा जाने लगा। शुक्रवार को एक और ऑडियो मैसेज वायरल हुआ है। इसमें एक दिव्यांग शिविर के आयोजन पर सांसद और विधायक के बीच गतिरोध की बात कही जा रही है। इस ऑडियो टेप में शिविर का डेट आगे बढ़ाने पर अधिकारी से जवाब मांगा जा रहा है। इस पर अधिकारी की तरफ से इशारों-इशारों में डेट टालने के पीछे की मजबूरी बताई जा रही है। उसकी यह पीड़ा है कि दोनों के चक्कर में वह लोग परेशान हो रहे हैं। दिव्यांगों की सेवा का हवाला देते हुए शिविर तय तारीख परी लगाने की बात ऑडियो टेप में कही जा रही है तो वहीं अधिकारी अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए कार्यक्रम दूसरी तारीख पर कराने का आग्रह कर रहे हैं। करीब सात मिनट के ऑडियो टेप में जनता और कार्यकर्ताओं के प्रति जिम्मेदारी की बात कहकर डेट आगे नहीं बढ़ाने की बात हो रही है। चर्चा है कि यह ऑडियो टेप एक मार्च को मेंहदावल क्षेत्र में लगे एक दिव्यांग शिविर से संबंधित है। इससे मामला गरमाने की उम्मीद है।