फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dwaba Festival will increase the region's recognition in the country and the state.

Sant Kabir Nagar News: द्वाबा महोत्सव से देश और प्रदेश में बढ़ेगी क्षेत्र की पहचान

Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 17 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dwaba Festival will increase the region's recognition in the country and the state.
द्वाबा महोत्सव को संबो​धित करते विधायक-संवाद
धनघटा। द्वाबा महोत्सव के चौथे दिन सोमवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे धनघटा के विधायक गणेश चंद चौहान ने कहा कि द्वाबा महोत्सव से देश और प्रदेश में क्षेत्र की पहचान बढ़ेगी। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कार्यक्रम कराने के लिए पर्यटन विभाग और सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के लिए 25 दिन पहले ही शासन में पहल भी किया था। उनके आग्रह पर सरकार ने कार्यक्रम कराने की अनुमति देते हुए धन भी अवमुक्त किया। कार्यक्रम में कम भीड़ होने पर विधायक ने कहा कि प्रचार प्रसार में अभाव के चलते लोगों की मौजूदगी पिछले वर्ष की अपेक्षा कम है। इसका ध्यान रखा जाएगा की अगले वर्ष कार्यक्रम में भारी भीड़ हो और कलाकारों का उत्साह बढे। स्थानीय कलाकारों को सम्मानित करते हुए विधायक ने कहा कि यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच मिलने की। विधायक ने द्वाबा महोत्सव की प्रशंसा की और पर्यटन विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग इस पिछड़े हुए क्षेत्र में इस तरह का आयोजन करके क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि, नीलमणि, फतेह बहादुर सिंह उर्फ जोख ई सिंह, राकेश सिंह, रणविजय सिंह, अनुभव शुक्ला, गणेश पांडेय, अशोक उर्फ साधु यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed