फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dust blowing in the rainy season, paddy crop drying up

Sant Kabir Nagar News: रिमझिम बारिश के मौसम में उड़ रही धूल, सूख रही धान की फसल

Fri, 21 Jul 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dust blowing in the rainy season, paddy crop drying up
धान के खेत में फटा दरार
संतकबीरनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है। जिससे तापमान बढ़ने पारा फिर 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इसका असर फसलों पर भी पड़ने लगा है। धान के खेत में दरार फट गए हैं। जिससे फसल सूख रही है। फसल को नष्ट होता देख किसान चिंतित है। जून में बारिश हुई तो किसान खेती का काम करना शुरू किए। अधिकतर किसान बरसात के पानी से धान की रोपाई कर डालें। इधर, दो सप्ताह से अच्छी बारिश नहीं हुई और तापमान चढ़ता जा रहा है। ऐसे में जल्द ही रोपे गए धान पानी के अभाव में सूखने लगे हैं। किसान रामशंकर, राम ललित, सुनील पांडेय, परशुराम चौधरी, विनोद यादव, राधेश्याम चौधरी आदि का कहना है कि सूख रही धान की फसल को बचाने के लिए खेत में पानी चलाना आवश्यक हो गया है। सरकारी नलकूपों की अधिकतर स्थानों पर नालियां क्षतिग्रस्त होने के कारण कुलाबा तक पानी पहुंचाने में काफी दिक्कत हो रही है। किसानों का कहना है 10 से 15 दिनों में बारिश नहीं हुई तो फसल बचाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि धान की फसल की रोपाई करीब-करीब पूरी हो चुकी है। इधर अच्छी बारिश नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर अच्छी बारिश हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed