{"_id":"66112b8e928035e18f039cd5","slug":"durvijay-of-sant-kabir-nagar-won-three-golds-in-lawn-tennis-competition-in-nepal-2024-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विदेशी धरती पर दुर्विजय ने जमाया सोने पर कब्जा, जानिए अब क्या है लक्ष्य? रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विदेशी धरती पर दुर्विजय ने जमाया सोने पर कब्जा, जानिए अब क्या है लक्ष्य? रह जाएंगे दंग
Sat, 06 Apr 2024 04:31 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 06 Apr 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ भारतीय तिरंगे संग खड़ा दुर्विजय
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल के पोखरा में हुए पांच दिवसीय लान टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में संत कबीर नगर के खिलाड़ी दुर्विजय ने तीन स्वर्ण पर कब्जा जमाया। सिंगल, डबल्स और मिक्स डबल्स के मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) के जरिए एक अप्रैल से पांच अप्रैल तक नेपाल के पोखरा में आयोजित हुई लॉन टेनिस की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाथनगरू ब्लॉक के पड़रहा गांव निवासी दुर्विजय ने तीनों स्वर्ण पदक पर कब्जा कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खिलाड़ी दुर्विजय की इस उपलब्धि पर परिवार और उनके शुभचिंतकों मे खुशी की लहर दौड़ गई। फोन पर हुई बातचीत में दुर्विजय ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एसबीकेएफ के जरिए किया गया था। जिसका समापन पांच अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन
बताया कि उनका लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में देश का परचम लहराना है। इसके पूर्व जवाहर लाल नेहरू नेशनल स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुर्विजय ने दो स्वर्ण जीता था। बीते साल नेपाल में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय लॉन टेनिस की स्पर्धा के सिंगल्स मुकाबले में नेपाल के खिलाड़ी को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
साथ ही डबल्स में भी नेपाल के प्रतिभागी खिलाड़ी को करारी मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। नाथनगर ब्लॉक के पड़रहा गॉव निवासी खिलाड़ी दुर्विजय के पिता रूदल चौहान नगर पंचायत हरिहरपुर में चाय की दुकान चलाते हैं। माता सुशीला गृहणी हैं। दुर्विजय ने बताया कि परिवार के आर्थिक हालात ठीक न होने के चलते उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
परिवार के लोगों के त्याग और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल हुआ है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर मुन्ना कन्नौजिया, नितिन सूर्यवंशी, दिलीप मौर्या, राहुल चौहान, विरेंद्र, गणेश ने बधाई दी है।