{"_id":"6aac29137cf6ba467300b66d","slug":"during-the-inspection-the-kasturba-vidyalaya-building-and-toilets-were-found-to-be-in-a-dilapidated-condition-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157470-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय का भवन और शौचालय मिला जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय का भवन और शौचालय मिला जर्जर
विज्ञापन
कस्तूरबां विद्यालय में छात्राओं से किताब पढ़वाते डीएम-स्रोत सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सांथा ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खजुरी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की स्थिति काफी खराब मिली। शौचालय भी जर्जर पाया गया। मौके पर एक शिक्षिक अनुपस्थित पाई गई और 86 छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष मौके पर 37 छात्राएं ही मिलीं।
डीएम ने इस पर नाराजगी जताई और दो साल में हुए खर्च के जांच का निर्देश दिया। डीएम ने पठन-पाठन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। तीन पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के सापेक्ष एक अनुपस्थित पाई गई। उन्होंने बच्चों से पठन-पाठन की गुणवत्ता एवं शिक्षण कार्य आदि के बारे में जानकारी।
छात्राओं से किताब भी पढ़वाई और शाबाशी दी। छात्राओं ने बताया कि विद्यालय में अंग्रेजी विषय का कोई शिक्षक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देशित किया कि इसकी व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
निरीक्षण में शौचालय व विद्यालय भवन की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को टीम गठित कर विद्यालय भवन की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के भवन की मरम्मत हेतु विगत दो वर्ष पूर्व उपलब्ध कराई गई धनराशि के खर्च की जांच कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने विद्यालय की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया कि जुलाई में निरीक्षण से संबंधित कोई टिप्पणी अंकित नहीं की गई है। बीएसए से जांच कर आख्या देने को कहा। इस अवसर पर ओएसडी राकेश कुमार व कृष्णा गुप्ता आदि मौजूद रहे।े