फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Due to dispute, couple committed suicide by hanging themselves

Sant Kabir Nagar News: कलह में दंपती ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 28 Mar 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 28 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Due to dispute, couple committed suicide by hanging themselves
- बखिरा क्षेत्र के हरिजन पुरवा नंदौर का मामला
विज्ञापन

- पत्नी की मौत पर हसिया लेकर पति परिजनों को मारने के लिए दौड़ा था

- पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। होली पर्व नंदौर के रहने वाले परिवार के लिए काल बनकर आया। दंपती की आपसी कलह इस कदर बढ़ी कि दोनों जान देने पर उतारु हो गए। बेटे व बहू के इस कदम से परिवार सदमे में है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही सही तथ्य का पता चल सकेगा।

भग्गन पुत्र बहादुर निवासी हरिजन पुरवा नंदौर ने तहरीर में बताया कि 25 मार्च को दोपहर दो बजे पुत्र नरसिंह (30 वर्ष) शराब के नशे में गाली देते हुए पत्नी लक्ष्मी (28 वर्ष) को मारपीट रहा था। उसे समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। रात आठ बजे दोनों दोबारा कमरे में गाली-गलौज करने लगे। रात को करीब 11 बजे बेटे नरसिंह ने शोर मचाते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली। शव को नीचे उतारने पर बहू मृत पाई गई। इससे गुस्साए पुत्र नरसिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों को हसिया लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। सब लोगों ने भागकर जान बचाई। आधे घंटे बाद आने पिता भग्गन ने देखा कि नरसिंह भी कमरे में कुंडी से लटक कर जान दे दी। जबकि बहू का शव नीचे पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसओ बखिरा श्याम मोहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कुंडी से नीचे उतरवाया। मौके की जांच पड़ताल कर दोनों का शव पोस्टमार्टम में भेज दिया है। सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि नंदौर में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। जांच में मामला पारिवारिक कलह का सामने आया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed