फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Duda officers inspection pm awas

निरीक्षण किया

Wed, 14 Aug 2019 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Duda officers inspection pm awas
मगहर में डूडा के अधिकारी और नगरपंचायत अध्यक्ष ने आवासों की जांच की। - फोटो : KHALILABAD
डूडा के अधिकारियों ने पीएम आवास निर्माण का जाना हाल
विज्ञापन

पात्र लोगों का पैसा उनके खाते में भेजने का निर्देश दिया
अमर उजाला ब्यूरो
मगहर। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ आजाद नगर व वार्ड नंबर 11 मोहनलालपुर में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का डूडा के अधिकारियों ने चेयरमैन के साथ डोर टू डोर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी सीबी वर्मा ने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया।

डूडा की टीम ने विशेषकर मोहनलालपुर व आजाद नगर मुहल्ले में बन रहे आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया और आवास के पात्र लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। डूडा के परियोजना अधिकारी सीबी वर्मा ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों व अवर अभियंताओं को कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने बचे हुए पात्र लोगों की जिओ टैग कर रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने डूडा के एई को निर्देश दिया कि पात्र लोगों का पैसा उनके खातों में अविलम्ब भेज दिया जाए। इस मौके पर ज्ञानेंद्र शुक्ला, अंजुल कुमार, राकेश पाठक, गौरव शुक्ल, जेई विशाल सिंह, आलोक कुमार, जितेंद्र, सभासद संतोष साहनी, सभासद महेंद्र निषाद, ऋषिकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed