फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Driving license processing stalled due to slow server; applicants frustrated.

Sant Kabir Nagar News: सर्वर स्लो होने से अटके ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदक परेशान

Fri, 25 Sep 2026 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Driving license processing stalled due to slow server; applicants frustrated.
संतकबीरनगर। परिवहन विभाग का ऑनलाइन सिस्टम धीमा होने से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और नवीनीकरण कराने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इंटरनेट की धीमी गति के कारण नए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, जिन लोगों के आवेदन पहले से हो चुके हैं, उनके आवेदनों पर भी समय से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। विभाग की मानें तो लगभग 100 से 150 लाइसेंस की पेंडेंसी चल रहा है।
विज्ञापन

आवेदकों के अनुसार परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाएं पिछले कुछ समय से प्रभावित हैं। वेबसाइट पर आवेदन करने के दौरान बार-बार तकनीकी दिक्कत सामने आ रही है। किसी तरह आवेदन हो भी जाए तो आगे की प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है। इसके चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, नवीनीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यवस्था के धीमे होने का असर लाइसेंस से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं पर पड़ रहा है। आवेदकों का कहना है कि आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में भी समय लग रहा है। कई लोग साइबर कैफे और ऑनलाइन सेवा केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं हो पाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदकों ने परिवहन विभाग से ऑनलाइन व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लंबित आवेदनों का निस्तारण हो सके और नए आवेदन करने वाले लोगों को भी राहत मिल सके।

-----------
ऑनलाइन सिस्टम में तकनीकी समस्या या सर्वर धीमा होने की स्थिति में आवेदन प्रभावित होते हैं। लंबित आवेदनों की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed