{"_id":"68ebf661f31a7a18f10457a4","slug":"drinking-water-shortage-will-be-resolved-clean-water-will-be-available-soon-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-139726-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दूर होगी पेयजल किल्लत, जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दूर होगी पेयजल किल्लत, जल्द मिलेगा स्वच्छ पानी
Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शहर के बंजरिया में बन रही पानी की टंकी-संवाद
संतकबीरनगर। शहर में स्वच्छ पेयजल की समस्या जल्द ही दूर होने की उम्मीद जग गई है। इसके लिए पांच जगहों पर पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके जरिए पूरे कस्बे को जलापूर्ति से जोड़ने की योजना है। अभी तक सिर्फ एक ही पानी की टंकी से पूरे शहर को सप्लाई जैसे-तैसे दी जा रही थी। नए पानी की टंकी बनने से सभी मोहल्ले कवर हो जाएंगे। उम्मीद है कि दिसंबर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
खलीलाबाद नगर पालिका परिषद की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटी इस आबादी को स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कारण यह है कि शहर में सिर्फ एक ओवरहेड टैंक के जरिए जलापूर्ति होती है। इससे सिर्फ 13 वार्डों में ही पानी की सप्लाई हो जा रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब शहर के पांच स्थानों पर ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू कराया गया है।
इसमें गोरखल मोहल्ले में 600 किलोलीटर, मटिहना में 1300 किलोलीटर, बंजरिया में 1400 किलोलीटर, पटखौली में 1700 किलोलीटर व खटौली में 1300 किलोमीटर क्षमता का ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। इन पानी की टंकियों का निर्माण कार्य दिसंबर माह में पूर्ण होने की उम्मीद है। इनके बनने के बाद शहर के सभी मोहल्लों में पानी की आपूर्ति संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
चाबी खराब होने से ठप हो गई थी जलापूर्ति
पिछले महीने ओवर हेड टैंक में पानी चढ़ाने की चाबी खराब हो गई थी, जिसके कारण समूचे क्षेत्र में जलापूर्ति दो दिन तक ठप हो गई थी। बाद में गोरखपुर से चाभी ठीक कराकर मंगवाई गई, इसके बाद जलापूर्ति शुरू हो पाई थी। जिससे लोगों को पानी के लिए भटकने पर मजबूर होना पड़ा था। अब पांच नए पानी के टंकी के निर्माण होने से इस प्रकार की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के निवासी राजेश कुमार, अजय कुमार आदि ने कहा कि पानी की टंकी बनने से शहर में जलापूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी। इससे पेयजल की समस्या दूर होने की उम्मीद है।
कोट
शहर में पेयजल योजना के तहत पांच स्थानों पर पानी का टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। दो स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि तीन स्थानों पर तेजी से कार्य हो रहा है। पूरा प्रयास है कि दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा। इससे शहरवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
-सभाजीत यादव, अवर अभियंता जल निगम शहरी