फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drink plenty of water in summer, otherwise you will suffer from bone disease.

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में खूब पीएं पानी नहीं तो हो जाएगा हड्डी रोग

Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Drink plenty of water in summer, otherwise you will suffer from bone disease.
जिला अस्पताल में हड्डी रोग के मरीजों को दवा संग चिकित्सक बता रहे बचाव के भी उपाय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। गर्मी, उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों जोड़ों में दर्द, अकड़न और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन ऐसे मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन का सीधा प्रभाव शरीर की मांसपेशियों, जोड़ों और हड्डियों पर पड़ता है। कई लोग इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि समय रहते उपचार न मिलने पर यह गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जोड़ों में दर्द, घुटनों की अकड़न, मोच, सूजन तथा मांसपेशियों में खिंचाव के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह के अनुसार मौसम बदलने के दौरान बैरोमेट्रिक दबाव, तापमान और आर्द्रता में परिवर्तन जोड़ों के आसपास के ऊतकों को प्रभावित करता है, जिससे दर्द और अकड़न बढ़ सकती है। गठिया एवं पुरानी हड्डी संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों में यह समस्या और अधिक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है, जिसका असर जोड़ों और मांसपेशियों पर भी पड़ता है। शरीर में पानी की कमी से जोड़ों की चिकनाई प्रभावित होती है और दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से पानी पीना चाहिए तथा संतुलित आहार लेना चाहिए।
डॉ. अमित सिंह ने सलाह दी कि नियमित व्यायाम, हल्की सैर, स्ट्रेचिंग और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर जोड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है। कैल्शियम, विटामिन-डी और प्रोटीन युक्त भोजन हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। लंबे समय तक दर्द, सूजन या चलने-फिरने में परेशानी होने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मौसम के प्रभाव को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन सही खान-पान, पर्याप्त जल सेवन, नियमित व्यायाम और समय पर चिकित्सा परामर्श से जोड़ों और हड्डियों से जुड़ी अधिकांश समस्याओं से बचाव संभव है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed