फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drainage water entered the electricity corporation office premises.

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम कार्यालय परिसर में घुसा नाली का पानी

Mon, 22 Jun 2026 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drainage water entered the electricity corporation office premises.
विद्युत डिवीजन परिसर में घुसा नाली का पानी
मेंहदावल। नगर में चल रहे नाला निर्माण कार्य के कारण जल निकासी बाधित होने से सोमवार को विद्युत वितरण खंड परिसर में नाली का पानी भर गया है। अचानक हुई बारिश के बाद स्थिति और बिगड़ गई, जिससे कर्मचारियों, अधिकारियों और उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण ग्रामीण फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

तहसील परिसर के सामने से अस्पताल तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर इन दिनों नाला निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते नाली के पानी का प्रवाह रोक दिया गया है। सोमवार दोपहर करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद नाली का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क और विद्युत वितरण खंड परिसर में भर गया।
विज्ञापन

परिसर में गंदा पानी जमा होने से कार्यालय आने वाले उपभोक्ताओं तथा कर्मचारियों को पानी से होकर आवागमन करना पड़ा। कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को फिसलन और दुर्गंध की समस्या का भी सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि यदि जल्द पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो विद्युत उपकरणों और आपूर्ति व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर किसी प्रकार का संकट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed