फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Drainage system collapses in Babhanouli, villagers angry

Sant Kabir Nagar News: बभनौली में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

Mon, 20 Apr 2026 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Drainage system collapses in Babhanouli, villagers angry
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के बभनौली ग्राम पंचायत में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। गांव की अधिकतर नालियां टूटी हैं। साथ ही कई स्थानों पर नालियां एक दूसरे से जुड़ी नहीं हैं, जिसके कारण घरों से निकलने वाला पानी सड़कों और घरों के आसपास जमा हो रहा है। इससे पूरे गांव में दुर्गंध फैल रही है, और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को आवागमन में भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण रामजनक का कहना है कि गांव में नालियों की हालत बेहद खराब है, पानी घरों के सामने जमा रहता है, जिससे निकला मुश्किल हो रहा है। अंगद ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कृष्ण कुमार ने कहा कि सफाईकर्मी केवल औपचारिकता निभाते हैं। गांव में सफाई का कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। राम शरन का आरोप है सफाईकर्मी हाजिरी लगाते हैं और चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नालियों की मरम्मत कराई जाए और जाम नालियों की सफाई कराई जाए। ताकि गांव को इस गंभीर समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed