फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DR . VN Upadhyay elected President

डॉ. वीएन उपाध्याय अध्यक्ष बने 

Wed, 06 Apr 2016 12:41 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 06 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
  DR . VN Upadhyay elected President
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्वि वार्षिक चुनाव मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस सभागार में आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर ‌‌‌ज‌िले में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का द्वि वार्षिक चुनाव मंगलवार को संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस सभागार में आयोजित हुआ। जिसमे सर्व सम्मति से डॉ. वीएन उपाध्याय को अध्यक्ष और डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी को मंत्री चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

 
 चुनाव अधिकारी मंडलीय सचिव डॉक्टर पीके पांडेय, सचिव डॉक्टर जमाल अहमद और डॉक्टर नंदलाल चौधरी की देखरेख में हुए चुनाव में चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर एके वर्मा को संरक्षक, चीफ फार्मासिस्ट डॉक्टर वीएन उपाध्याय को अध्यक्ष, फार्मासिस्ट डॉक्टर नित्यानंद त्रिपाठी को सचिव/मंत्री, डॉक्टर अशोक कुमार अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉक्टर जोखन राय को उपाध्यक्ष, डॉक्टर ओपी यादव को संयुक्त सचिव, डॉक्टर अतहर इनाम खान को संगठन सचिव, डॉ. रामकिशोर को कोषाध्यक्ष और डॉ. एसएन शुक्ल को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया।

विज्ञापन

 

 

निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. वीएन उपाध्याय और मंत्री डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। फार्मासिस्टों को समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी।चुनाव में बस्ती मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ. अब्दुल कादिर, डॉ. सत्यव्रत त्रिपाठी, डॉ. बीपी शर्मा, डॉ. विजय कुमार, डॉ. डीके शुक्ल, डॉ. अखिलेश कुमार चौधरी, डॉ. जनार्दन गौड़, डॉ. वीपी पाठक, डॉक्टर रामसुंदर, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. जेेपी उपाध्याय, डॉ. वीके शुक्ल, डॉ.अशोक कुमार पांडेय आदि ने बधाई दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed