फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dr. Shashikant Rao of HR PG College became the President of SUACTA

Sant Kabir Nagar News: एचआर पीजी काॅलेज के डॉ शशिकांत राव बने सुआक्टा के अध्यक्ष

Thu, 05 Feb 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 05 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shashikant Rao of HR PG College became the President of SUACTA
सुआक्टा के चुनाव में विजयी पदा​धिकारी-संवाद
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ सुआक्टा का अधिवेशन व चुनाव जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महाराजगंज में हुआ। विश्वविद्यालय से संबद्ध चार जनपदों के सभी 10 अशासकीय महाविद्यालयों के कुल 198 मतदाताओं में से 189 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद के डॉक्टर शशिकांत राव को कुल मत 98 प्राप्त हुए। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इसी कॉलेज के विनय कुमार सिंह को 7 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। विनय कुमार सिंह को 91 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए शिव हर्ष पीजी कॉलेज बस्ती के डॉ. त्रिलोकी नाथ ने एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती के प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 8 मतों से हराकर महामंत्री पद पर कब्जा किया।
विज्ञापन

डॉ. त्रिलोकी नाथ को 98 और प्रोफेसर राजेंद्र बौद्ध को 90 मत प्राप्त हुए। संयुक्त मंत्री पद पर ए पी एन बस्ती के डॉक्टर महेंद्र कुमार सोनी ने शिव हर्ष पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ के डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी को 29 मतों से हराकर संयुक्त मंत्री बनने का गौरव प्राप्त किया। डॉ. महेंद्र सोनी को 113 और डॉ. अरविंद त्रिपाठी को 68 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष चुने जाने पर डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि उच्च शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार और कमियों को दूर करते हुए शिक्षक हित के लिए बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिकांत राव के अध्यक्ष चुने जाने पर महाविद्यालय के प्रो प्रताप विजय कुमार, राजेश चंद्र मिश्र, प्रो विजय राय, डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ पूर्णेश नारायण सिंह, प्रो. अमित भारती, डॉ. विजय कुमार मिश्र, डॉ. नेहासिंह, प्रदीप कुमार, विद्याभूषण, डॉ. मनोज मिश्र, पुरुषोत्तम पांडेय, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. माला सिंह, अभय गुप्ता, दीप्शी सिंह, विजय बहादुर, डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. चंद्र प्रकाश शाही, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. शौर्यजीत सिंह, डॉ. अमित मिश्र आदि शिक्षको ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed