फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dr. Pragya received Youth Science Shanti Swaroop Bhatnagar Award

Sant Kabir Nagar News: डॉ. प्रज्ञा को मिला युवा विज्ञान शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार

Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 Aug 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Pragya received Youth Science Shanti Swaroop Bhatnagar Award
- नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा यादव को युवा विज्ञान शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेडिसिन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर प्रज्ञा यादव को यह पुरस्कार दिया गया।


डॉ. प्रज्ञा जिले की ग्राम कुईकोल की निवासी हैं और भारतीय आयुर्विग्यान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) -नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं। डॉ. यादव कई संक्रामक रोगों से संबंधित उच्च जोखिम वाले रोगजनकों और रोकथाम के मुद्दों में विशेषज्ञ हैं और उन्होंने विकास और देश में कोविड-19 के लिए कई टीकों का मूल्यांकन में योगदान दिया है। 1984 से 1989 तक डॉ. प्रज्ञा यादव ने अंबेडकर नगर से प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण किया। 1989 से 1995 तक उन्होंने विद्युत परिषद इंटरमीडिएट कॉलेज टांडा से पढ़ाई की। वर्ष 2004 में उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय की संबद्धता में आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके इस उपलब्धि पर योगाचार्य डॉ. राघवेंद्र प्रताप रमन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नवीन त्रिपाठी, जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल, सतीश चंद्र जायसवाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed