फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dr. Ambedkar was a great social reformer

Sant Kabir Nagar News: महान समाज सुधारक थे डॉ. आंबेडकर

Mon, 13 Apr 2026 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was a great social reformer
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर शिक्षक शिक्षा (बीएड) विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन प्रो. विजय राय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के सच्चे प्रहरी भी थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज में व्याप्त असमानता, छुआछूत और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते हुए बिताया। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा ही वह शक्तिशाली माध्यम है, जिससे हम अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने किया। डॉ. अमर सिंह गौतम, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, पुुरुषोत्तम पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
आंबेडकर प्रतिमाओं की सफाई की
संतकबीरनगर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा के नेतृत्व में नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शहर में स्थापित आंबेडकर प्रतिमाओं एवं संबंधित स्थलों की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed