फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dpro and ado sent worng information

डीपीआरओ व एडीओ पंचायत ने शासन को भेज दी गलत सूचना

Wed, 24 Feb 2021 10:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
dpro and ado sent worng information
डीपीआरओ व एडीओ पंचायत ने शासन को भेज दी गलत सूचना
विज्ञापन

- सीडीओ ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र और मेंहदावल एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने पंचायत चुनाव से संबंधित गलत सूचना शासन को भेज दी। इसकी जानकारी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भविष्य में ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीडीओ अतुल मिश्र ने बताया कि पंचायत चुनाव के संबंध में मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र की सूचना शासन को त्रुटिपूर्ण भेजी गई है। इसमें वार्डों की संख्या 889 दर्शायी गई है। जबकि मिलान में 835 वार्ड है। इस तरह की गलत सूचना शासन को भेज दी गई। इसे संशोधित कराते हुए दोबारा सूचना शासन को भेजवाई गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चूक आगे से बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र और एडीओ पंचायत मेंहदावल दीप श्रीवास्तव को कड़ी चेतावनी दी गई है। भविष्य में यदि ऐसी त्रुटि हुई तो कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एडीएओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बताया कि सूची में जितने वार्ड हैं सभी के नाम अंकित किया गया था। सूची में वार्डों की संख्या 835 ही अंकित था। लिपिकीय त्रुटि के कारण कवरिंग लेटर में वार्डों की संख्या 889 अंकित हो गया था। गलती को सुधार कर दोबारा रिपोर्ट भेजी गई है। जबकि डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने बताया कि जानबूझकर गलती नहीं हुई। लिपिकीय त्रुटि है। जिसमें सुधार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed