{"_id":"6754953ee397afcb8f014827","slug":"dowry-harassment-case-registered-against-husband-and-in-laws-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-125082-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का केस
Sun, 08 Dec 2024 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 08 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
एसओ महिला थाना सरोज शर्मा ने बताया कि धनघटा थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी विशाल गुप्ता पुत्र राजेश निवासी मोहल्ला फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज लखनऊ के साथ 12 फरवरी 2024 को गोरखनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। पिता ने शादी में दान-दहेज, नकदी समेत घरेलू सामान एवं जेवरात दिए थे। शादी के बाद वह विदा होकर अपने ससुराल चली गई। जहां पर पति, सास व ससुर कम दहेज के लिए ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर गाली देते हुए उसके साथ मार-पीट की जा रही थी। बाद में उसने पिता से मांगकर पति को धीरे-धीरे एक लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद भी ससुरालियों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। 30 अप्रैल को उसके साथ मारपीट करके चारबाग रेलवे स्टेशन पर ले जाकर छोड़ दिया। काफी मिन्नत करने पर वापस ले गए। दो मई को शाम पांच बजे मारपीट कर सारा गहने व मोबाइल छीनकर मायके छोड़ दिया। ससुराली लगातार फोन पर धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में विवाहिता के शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।