फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dowry harassment case against four people

Sant Kabir Nagar News: चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four people
बेलहरकला क्षेत्र के पड़रिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। पुलिस ने बेलहरकला थाना क्षेत्र के पड़रिया में चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपितों पर चार पहिया वाहन व एक लाख नकद मांगने का आरोप लगाकर बेलहर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक शशि गुप्ता ने तहरीर में बताया कि बेटी की शादी पड़रिया गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों ने चार पहिया वाहन व एक लाख नकद के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। लड़की के पति अनिल कुमार, गुड़िया, देवर राहुल गुप्ता व दिव्या ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। जिससे बेटी को काफी चोट भी आईं। ससुरालवाले बेटी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed