फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Door to door garbage collection failed, carts lying in warehouse

Sant Kabir Nagar News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन फेल, गोदाम में पड़े ठेले

Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection failed, carts lying in warehouse
- एजेंसी का अनुबंध समाप्त होने के बाद नहीं ली सुधि
विज्ञापन

- शहर में कूड़ा निस्तारण के लिए नहीं है व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। नगरपालिका खलीलाबाद में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था फेल हो गई है। कूड़ा ढुलाई के लिए खरीदे गए ठेले गोदाम में सड़ रहे हैं। वार्डवासियों के घरों से कूड़ा नहीं एकत्र हो पा रहा है। जिससे लोग परेशान हैं।
शहर में घर-घर कूड़ा एकत्र करने के लिए व्यवस्था बनाई गई थी। जिसके तहत गीला, सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा था। इस व्यवस्था को कोविड काल के दौरान ठप कर दिया। जिस एजेंसी को यह जिम्मेदारी साैंपी गई थी, उसका अनुबंध समाप्त हो गया। इसके बाद घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था ठप पड़ गई है। हालांकि ट्रैक्टर-टाॅली के माध्यम से कूड़ा उठाया जा रहा है, लेकिन कूड़ा के निस्तारण के लिए शहर में कोई व्यवस्था नहीं है। जिसकी वजह से कूड़ा औद्योगिक क्षेत्र में खुले जगह पर गिराया जा रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ घर-घर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था ठप होने के बाद लाखों रुपये खर्च कर मंगाए गए ठेले गोदाम में सड़ रहे हैं। पालिका प्रशासन न तो घर-घर कूड़ा एकत्र करने के लिए नए सिरे से कदम उठा सका है और न ही ठेलों के रखरखाव पर ध्यान दे रहा है। पूर्व में करीब एक लाख की आबादी वाले नगरपालिका के सभी 25 वार्डों में घर-घर कूड़ा एकत्र किया जाता था, लेकिन करीब दो साल से पालिका प्रशासन उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर कूड़ा एकत्र करने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए नए सिरे से तैयारी की जा रही है। वैसे अभी ट्रैक्टर-टाॅली से कूड़ा उठाया जा रहा है। ठेलों को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed