{"_id":"693341c12a40a0800e0d1639","slug":"dont-be-afraid-of-digital-arrests-and-fake-warrants-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-142317-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डिजिटल अरेस्ट व फर्जी वारंट से डरें नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डिजिटल अरेस्ट व फर्जी वारंट से डरें नहीं
Sat, 06 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
एएचएग्री इंटर कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ-स्रोत विद्यालय
लोहरौली। एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन किया गया। साइबर थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे ने कहा कि किसी भी प्रकार की ओटीपी, बैंक डिटेल या पर्सनल जानकारी साझा न करने की सलाह दी। कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर ऑनलाइन जुर्माने की मांग करे तो सतर्क हो जाइए। सत्यापन के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन या साइबर हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करिए। संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और साइबर अपराध की तुरंत रिपोर्ट करें।
थानाध्यक्ष दुधारा अरविंद शर्मा ने डेटिंग एप से सावधान रहने की नसीहत दी। कहा कि साइबर अपराधी फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। ये ठग पहले दोस्ती करते हैं और नजदीकी बढ़कर आपकी निजी जानकारी हासिल कर लेते हैं। बाद में पैो की मांग करने लगते हैं। केवाईसी अपडेट के नाम पर भी फ्रॉड हो रहा है। केवाईसी अपडेट करने पर बैंक खाते बं होने का डर दिखाकर यूजर से पर्सनल डिटेल जैसे ओटीपी, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम इत्यादि मांगते हैं और बाद में फ्रॉड करते है।
इसके पूर्व विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से संबंधित पंफलेट बांटे गए और सेमिनार में मिली जानकारी को परिजनों और आसपास के लोगों में शेयर करने के लिए कहा गया। प्रधानाचार्य संजय द्विवेदी ने अतिथियों का आभार जताया।