फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Documents found in disarray, instructions to keep them organized

Sant Kabir Nagar News: अस्त-व्यस्त मिले दस्तावेज, व्यवस्थित रखने के निर्देश

Thu, 04 Jun 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Documents found in disarray, instructions to keep them organized
मेंहदावल विकासखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम आलोक कुमार। संवाद
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने शनिवार को विकासखंड मेंहदावल कार्यालय के सभी पटलों, अनुभागों एवं पशु अस्पताल मेंहदावल का निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी कक्ष की आलमारी में पुराने दस्तावेज अस्त-व्यस्त पाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें और जिन अभिलेखों की आवश्यकता नहीं है अथवा निष्प्रयोज्य हैं, उन्हें डिस्पोज कराया जाए।
विज्ञापन

डेड स्टॉक रजिस्टर के दो वर्षों से स्टाॅक का सत्यापन न किए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सत्यापन कराने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पत्रावलियों के सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव, पटल से संबंधित पत्रावलियों के नियमानुसार व त्वरित निस्तारण, कार्यालय परिसर में साफ-सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित कार्यालय एवं पटल सहायक को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मनरेगा की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी ली। एनआरएलएम योजना के अंतर्गत प्रगति की जानकारी लेते हुए आईजीआरएस रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, परिवार रजिस्टर को देखा और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दो वर्ष से पुरानी लंबित ऑडिट आपत्तियां पाए जाने पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यालय स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे समय से ऑफिस आएं और जनता की जो भी समस्याएं आती है, उनका त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही साथ शिकायतों का भी स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पशु अस्पताल मेंहदावल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि अस्पताल पुराने भवन में संचालित है। नया भवन निर्माणाधीन है। डीएम ने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय भवन में प्रयोग किए जा रहे ईंट की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर कमेटी बना कर गुणवत्ता की जांच कराते हुए एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान पशु उपचार से संबंधित दवाई नहीं पाई गई। बताया गया कि चिकित्सालय में एक ही फार्मासिस्ट है, जिनके पास अन्य जगहों का भी चार्ज है। आलमारी की चाबी उन्हीं के पास है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में चिकित्सालय पर पशुओं से संबंधित आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। चिकित्सालय में साफ-सफाई ठीक नहीं पाए जाने पर साफ-साफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed