फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor's statement recorded after seven months

Sant Kabir Nagar News: सात माह बाद दर्ज हुआ चिकित्सक का बयान

Fri, 21 Feb 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 21 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Doctor's statement recorded after seven months
संतकबीरनगर। शहर के निजी अस्पताल में महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर निजी अस्पताल के महिला चिकित्सक का सात माह बाद बयान दर्ज हुआ। महिला की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया था। इस मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन

मुहली थाना क्षेत्र के सरहरा गांव निवासी संध्या देवी पत्नी राम सिंह 30 वर्ष का प्रसव पीड़ा होने पर अगस्त माह में उनके परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल पर प्रसव के लिए भर्ती कराया था। यहां पर स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ के जरिए उनका प्रसव कराया गया। प्रसव के कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया था। लेकिन समय से हायर सेंटर नहीं भेजा गया। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

सीएमओ ने इस मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी के अध्यक्ष डा. रामरतन ने प्रसव कराने वाली महिला चिकित्सक को बयान देने के लिए पत्र भेजकर सीएमओ कार्यालय बुलाया था। महिला चिकित्सक ने शुक्रवार को उक्त मामले में जांच कमेटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि चिकित्सक का बयान दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed