फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctor's porn video sent for forensic investigation, data sought from telecom companies

Sant Kabir Nagar News: फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया चिकित्सक का पोर्न वीडियो, संचार कंपनियों से मांगा डाटा

Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Doctor's porn video sent for forensic investigation, data sought from telecom companies
संतकबीरनगर। जिला जेल के चिकित्सक आवास में खुद को ट्रांसजेंडर बताकर पोर्न वीडियो बनाने और पत्नी से मारपीट के मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

इस कड़ी में चिकित्सक की ओर से बनाई गई पोर्न वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, विभिन्न संचार कंपनियों व सोशल मीडिया से जुड़ी कंपनियों के मुख्यालय से इसके संबंध में पत्राचार कर पुलिस तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। इसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के अधीक्षक व जिला कारागार के चिकित्सक डॉ. वरुणेश दुबे के ऊपर उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि वह खुद को ट्रांसजेंडर बताकर युवकों के साथ संबंध बनाते हैं और उसकी वीडियो वह पेड साइट पर अपलोड करते हैं।
इस मामले में 19 मई को चिकित्सक के खिलाफ पोर्न वीडियो बनाकर पेड वेबसाइट पर अपलोड करने का केस दर्ज किया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में विभागीय जांच के लिए सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच कराई। इस जांच में चिकित्सक ने खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन

वहीं चिकित्सक की पत्नी ने आरोप लगाया कि चिकित्सक की विभागीय जांच पूरी तरह से प्रभावित है। इस मामले की जांच पहले एसआई रैंक के अधिकारी की ओर से की जा रही थी। बाद में मामले में आईटी एक्ट की धारा लगाए जाने के बाद इसकी विवेचना इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को सौंप दी गई है। इंस्पेक्टर क्राइम रामेश्वर यादव बताते हैं कि साक्ष्यों की विवेचना के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसपी संदीप कुमार मीना खुद ही विवेचकों से बात कर रहे हैं तथा इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed