फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Doctors absent from OPD; patients left in distress.

Sant Kabir Nagar News: ओपीडी में नहीं बैठे डॉक्टर, मरीज हलकान

Wed, 29 Jul 2026 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Doctors absent from OPD; patients left in distress.
धनघटा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार में मंगलवार को ओपीडी से डॉक्टर नदारद दिखे। अस्पताल में बड़ी संख्या में इलाज के लिए मरीज पहुंचे थे। इस दौरान ओपीडी में एक मात्र महिला डॉक्टर व डॉक्टर विनोद को मरीज देखने में पसीना छूट गया। ओपीडी के अन्य कक्ष में डॉक्टर नहीं दिखे।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच अस्पताल में रोगियों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को अस्पताल परिसर मरीजों से भरा पड़ा था। ओपीडी के एक कक्ष में महिला डॉक्टर व दूसरे कक्ष में डॉक्टर विनोद मरीजों को देख रहे थे। शेष अन्य ओपीडी कक्ष में डॉक्टर की कुर्सियां खाली नजर आई। अस्पताल में मौजूद राम भरत, शत्रुधन, ओमप्रकाश यादव, हरिकेश यादव, चंद्रभान चौधरी, महेश आदि ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन

अस्पताल में मात्र दो डॉक्टर ही मौजूद थे। जहां मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में मरीजों के साथ आए लोग भी स्वयं मरीजों की देखभाल करते देखे गए। वार्ड बॉय नदारद थे। अस्पताल पर अप्रेंटिस करने वाले भी एक कमरे में एसी की हवा खा रहे थे। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा लचर स्थित में होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मीटिंग में हूं। अस्पताल पहुंचने पर जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed