फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   doctor deid in road accident

हादसे में प्राइवेट चिकित्सक की मौत

Mon, 19 Oct 2015 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर Updated Mon, 19 Oct 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
 सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार एक प्राइवेट चिकित्सक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची मगहर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

  मगहर कस्बे के रानी बाजार मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय गिरीशचंद्र गुप्त रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिसनर  थे। वह गांव- गांव घूम कर लोगों का उपचार करते थे।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह वह साइकिल से खलीलाबाद की तरफ जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेमरा गांव के निकट पहुंचे ही थे कि उसी दौरान पीछे से एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चौकी इंचार्ज मगहर भगवान सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर प्राइवेट चिकित्सक गिरीशचंद्र गुप्त की मौत की खबर जैसे ही मगहर कस्बे में पहुंची,वैसे ही लोग अवाक रह गए।

हर कोई गिरीशचंद गुप्त के अच्छे व्यवहार की तारीफ कर रहा था। हर कोई यही कह रहा था वह लोगों की सेवा घूम- घूम कर करते थे। यदि कोई पैसा भी नहीं देता था तो वह उपचार करने से मना नहीं करते थे। उनकी पत्नी आशा कार्यकर्ता  है और दो बेटियां और दो बेटे है।

 दोनों बेटी और एक बेटे की शादी कर चुके है। मगहर के चेयरमैन अश्वनी कुमार गुप्त , सभासद अवधेश सिंह, लालचंद यादव, बबलू खान, गौरव गुप्त, साहिद परवेज, अबरार अहमद,मुख्तार अहमद,मेंहदी हसन,जगत निषाद आदि ने कहा कि बीमार लोगों का उपचार करने के लिए मात्र सूचना पाकर ही गिरीशचंद गुप्त पहुंच जाते थे। उनमें समाज सेवा का जो जज्बा था,उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।


 वह मेडिकल प्रेक्टिसनरों की डिग्री को बहाल कराने और उन्हें सरकारी अस्पतालों में नियुक्त किए जाने की लंबे समय से लड़ाई लड़ रहे थे। उनकी मौत से मगहर कस्बा ही नहीं आस-पास के गांवों के लोग दुखी थे। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed