{"_id":"65aad049ec2ee611ad0cef64","slug":"do-work-for-rail-line-project-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-8561-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लिंक एक्सप्रेस वे और रेल लाइन परियोजना में शुरू करें भूमि अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लिंक एक्सप्रेस वे और रेल लाइन परियोजना में शुरू करें भूमि अधिग्रहण
Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
भूअर्जन व प्रतिकर की कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद से होकर गुजरने वाली गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना और नई रेलवे लाइन परियोजना के लिए संबंधित काश्तकारों से भू-अर्जन एवं प्रतिकर वितरण की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें परियोजनाओं के लिए आवश्यक भू-अर्जन और उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि काश्तकारों के जमीन का नियमानुसार मूल्यांकन करवाकर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथाशीघ्र दे दी जाए। ताकि परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने संबंधित एसडीएम एवं परियोजना के नोडल विभाग, अध्याप्ति निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कैम्प लगाकर कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। ताकि काश्तकारों को कोई असुविधा न हो।
एडीएम ने परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन, प्रतिकर वितरण और अन्य संबंधित बिंदुओं पर चर्चा। कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
बैठक में विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी रमेश चंद्र, एसडीएम खलीलाबाद शैलेश दूबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरुण कुमार वर्मा, संजीव राय, डाॅ. सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।