फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   do shaadee karane ke aarop mein pradhaanaadhyaapika nilambit

दो शादी करने के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित

Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
do shaadee karane ke aarop mein pradhaanaadhyaapika nilambit
दो शादी करने के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी बघौली को सौंपी गई
संतकबीरनगर। सरकारी नौकरी में रहते हुए दो शादी करने के आरोप में प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने मंगलवार को निलंबित कर दिया है। एक अन्य प्रधानाध्यापक को भी बिना सूचना के गैरहाजिर के आरोप में निलंबित किया गया है। प्रकरण की जांच खंड शिक्षाधिकारी बघौली को सौंपी गई है।
बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बसहिया गायघाट निवासी चंद्रिका प्रसाद ने शिकायत की थी कि उसकी शादी बसंती देवी प्रधानाध्यापिका संविलियन विद्यालय बसहिया नाथनगर के साथ हुई है। बसंती देवी राजकीय सेवा में कार्यरत हैं। दोनों के बीच पति-पत्नी का रिश्ता कायम है। फिर भी पत्नी ने पुनर्विवाह कर लिया है। हिंदू धर्म के अनुयायी को केवल एक ही पति व एक ही पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन व्यतीत करने की विधिक व्यवस्था है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए फोटोग्राफ के आधार पर बसंती देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीईओ बघौली को पूरे प्रकरण की जांच के लिए नामित किया गया है। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि 15 जुुलाई को उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय नाथनगर की जांच की थी। यहां पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बिना सूचना व प्रार्थनापत्र दिए अनुपस्थित मिले थे। उपस्थिति पंजिका में भी 28, 29 व 30 जून को अनुपस्थित हैं। छह से 15 जुलाई तक अनुपस्थित पाए गए हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी बघौली को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed