{"_id":"6a32f1704aaedc09920bf127","slug":"do-not-start-new-traditions-during-muharram-display-of-weapons-is-prohibited-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-152380-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मुहर्रम पर नई परंपरा न करें शुरू, शस्त्र प्रदर्शन पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मुहर्रम पर नई परंपरा न करें शुरू, शस्त्र प्रदर्शन पर रोक
Thu, 18 Jun 2026 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुहर्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें उप जिलाधिकारी हृदयराम त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ताजियादारों और डीजे संचालकों के साथ चर्चा की।
अधिकारियों ने कहा कि मुहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया जाए। किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए। जुलूस के दौरान अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडे अथवा अन्य खतरनाक वस्तुओं के प्रदर्शन और करतब दिखाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में डीजे संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत बजाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने या नियमों का उल्लंघन करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही लोगों से भाईचारा बनाए रखते हुए पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की अपील की गई। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। बैठक में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।