फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM will simultaneously inaugurate model playground in Sant Kabir Nagar.puja will be held on day Gandhi Jayanti

खेल को बढ़ावा: संत कबीर नगर में खेल को मिलेगा बढ़ावा, बनेगा 'मॉडल खेल मैदान'- इस खास दिन DM करेंगे भूमि पूजन

Sat, 28 Sep 2024 06:54 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने खेल को बढ़ावा देने के लिए जिले में मॉडल खेल मैदान बनाए जाने का फैसला किया है। हर ब्लॉक में इसे बनाया जाएगा। इस मैदान को बनाने में अनुमानित 35 लाख रुपये का खर्च आएगा। गांधी जयंती के दिन डीएम योजना की शुरूआत करेंगे। भूमि पूजन कर कार्य शुरू करवाएंगे।

विज्ञापन
DM will simultaneously inaugurate model playground in Sant Kabir Nagar.puja will be held on day Gandhi Jayanti
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिले में तीन करोड़ से नौ जगहों पर मॉडल खेल मैदान बनाया जाएगा। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। दो अक्तूबर को इसका भूमि पूजन होगा। हर ब्लॉक मुख्यालय पर इसका निर्माण होना है। एक खेल के मैदान पर करीब 35 लाख रुपये खर्च होने हैं। यहां बेंच, पाथ-वे और शौचालय आदि का निर्माण होगा।

विज्ञापन


साथ ही लाइटिंग की बेहतर सुविधा होगी ताकि रात में भी खेल हो सके। ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न तरह के खेलों एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ युवाओं को सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती की तैयारी करने के लिए सुविधायुक्त खेल मैदान बनाने को मनरेगा से पहल की गई है।
विज्ञापन


अब जिले के नौ ब्लाॅकों में खेल मैदान बनाने के लिए जमीन चिह्नित हो चुकी है। डीएम के निर्देश पर प्रत्येक ब्लॉक में जमीन का चिह्नांकन हुआ है। जिस पर सुविधायुक्त खेल मैदान बनाया जाएगा। इसमें मनरेगा से कार्य कराने के साथ ही अन्य विभाग भी कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक खेल के मैदान में 30 से 35 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। दो अक्तूबर को एक साथ सभी खेल मैदान का भूमि पूजन होगा। जनवरी के पहले सप्ताह में इसका निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इन खेल मैदानों में बैडमिंटन कोर्ट, बुजुर्गों के टहलने के लिए प्लेटफॉर्म, पानी-बिजली की व्यवस्था, क्रिकेट पिच का निर्माण किया जाएगा है। साथ ही दौड़ के ट्रैक का निर्माण होगा।


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले के नौ ब्लॉकों में मॉडल खेल मैदान बनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। दो अक्तूबर को एक साथ सभी खेल मैदान का भूमि पूजन कराया जाएगा। जनवरी के प्रथम सप्ताह में इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed