{"_id":"5f906b5e8ebc3e9b7b6a6e8f","slug":"dm-taken-meeting-for-paddy-buying-khalilabad-news-gkp370333635","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने धान क्रय की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने धान क्रय की समीक्षा की
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित धान खरीद की बैठक को संबोधित करती डीएम।
- फोटो : KHALILABAD
डीएम ने धान क्रय की समीक्षा की
जांच में बंद मिले क्रय केंद्र तो होगी कार्रवाई : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों के साथ धान क्रय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 75 धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। धान बेचने वाले किसानों को सुविधा के दृष्टिगत जनपद में प्रत्येक आठ किलोमीटर पर एक धान क्रय केंद्र की स्थापना की गई है। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पोस्टर, बैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटा, बोरे एवं उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने बताया कि पोस्टर, बैनर पर सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य रुपये 1868.00 प्रति क्विंटल का अंकन अवश्य किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक केंद्र पर सभी उपकरण क्रियाशील रहें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए क्रय एजेंसियों पर लेखपालों की ड्यूटी लगाई जाए। किसानों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इसका नंबर 05547-297227, 297226 है। धान बिक्री के संबंध में किसानों की किसी भी समस्या का निराकरण इस हेल्प डेस्क के माध्यम से किया जाएगा। डीएम ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में निर्धारित समयावधि सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक क्रय केंद्र अवश्य खुला रहना चाहिए। जांच में यदि केंद्र बंद मिले तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान साफ-सुथरा एवं सुखाकर ही क्रय केंद्रों पर लाएं। धान क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए टोकन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। बैठक में एडीएम संजय कुमार पांडेय, एसडीएम सदर राजनारायण त्रिपाठी, धनघटा गुलशन कुमार, मेंहदावल अजय त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी सहित केंद्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।
दीक्षा एप, मानव संपदा की समीक्षा की
बाघनगर। सेेेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीआरसी पर शिक्षक संकुल की बैठक बीईओ वीपी मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षक संकुल के कर्तव्यों, दायित्वों व एनपीआरसी में स्कूलों की सूचना के लिए स्कूल का आवंटन समेत 11 बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में एआरपी, एसआरजी, डीसी प्रशिक्षण व डायट मेंटर मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीईओ बीपी मिश्र ने दीक्षा एप व मानव संपदा, ई पाठशाला की समीक्षा की। इस सप्ताह बच्चों से होने वाली बातचीत व कक्षा का अहम संसाधन प्रशिक्षण पूर्ण करने की समीक्षा हुई। इसके अलावा स्कूलों में ई पाठशाला के आभिलेखीकरण के छात्र पंजिका तैयार करने पर जोर दिया गया। उन्होंने शिक्षक माड्यूल, आधारशिला, ध्यान आकर्षण, शिक्षण संग्रह की स्थिति के बारे में बताया। इस दौरान जफीर अली करखी, अब्दुर्रहीम, विनोद कुमार, लक्ष्मी नारायण, विनोद उपाध्याय, सुहेल अहमद, हिमांशु पांडेय, बद्रुल हक, अबुल कलाम, मो. सोबीन, खालिद महमूद, राम निहोर, सुनील कुमार, कविता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। संवाद