फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dm sp checked lockdown

लॉकडाउन का पालन कराने सड़क पर उतरे डीएम व एसपी

Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
dm sp checked lockdown
लॉकडाउन का पालन कराने सड़क पर उतरे डीएम व एसपी
विज्ञापन

लाउडस्पीकार के जरिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना संक्रमण पर प्रभावी अंकुुश के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को डीएम दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सड़क पर उतरे और लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों ने उन्होंने रोका और पूछताछ की। साथ ही चेतावनी दी कि बगैर किसी ठोस वजह के घूमते मिले तो कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद शासन ने कोरोना कर्फ्यू हटा लिया है, लेकिन शनिवार व रविवार को दो दिन साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया गया है। रविवार को खलीलाबाद कस्बे में दुकानें बंद रहीं, लेकिन लोगों की आवाजाही बनी रही। इस बीच डीएम दिव्या मित्तल व एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शहर में भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। मेंहदावल बाईपास पर अधिकारियों ने लोगों को रोककर पूछताछ की। इसके बाद शहर में लाउडस्पीकार से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और मास्क लगाने की अपील की। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि जो भी लोग बगैर मास्क के दिखाई दें, उनसे जुर्माना वसूला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed