फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM sought clarification 12 officials

डीएम ने 12 अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 04 Jan 2017 11:14 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 04 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
 DM  sought clarification 12 officials
सीएम की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की नवंबर 2016 की प्रगति रिपोर्ट में जिले को 75 वीं रैंक मिली है। जबकि बस्ती को 27 वीं और सिद्धार्थनगर को 19 वी रैंक प्राप्त हुई है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जहां 12 अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है, वहीं आरईडी के एक्सईएन समेत तीन अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


 डीएम सुरेश कुमार ने बताया कि मंडल में सभी कार्यक्रमों मेें सामान्य निर्देश तथा कार्य हेतु समान परिस्थितियों उपलब्ध है। जबकि बस्ती और सिद्धार्थनगर जिले की प्रदेश में रैकिंग संतकबीरनगर से काफी बेहतर है। जिन कार्यक्रमों में बी,सी और डी श्रेणी है, उन संबंधित विभागों के अधिकारियों से माह नवंबर में कम प्रगति रिपोर्ट की वजह से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


 राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की समीक्षा की गई थी। जिसमें गन्ना एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उनके कार्यक्रमों में कोई प्रगति न होने के कारण प्रतिकूल प्रवृष्टि दिए जाने के निर्देश दिया गया। इसके साथ ही उप कृषि निदेशक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएमओ, डीपीओ,  बीएसए, एक्सईएन विद्युत, एक्सईएन पीडब्लूडी, डीपीआरओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सहायक निदेशक वानिकी, एक्सईएल जल निगम, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास और उपायुक्त एनआरएलएम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने आगे बताया कि समग्र गांवों में आंतरिक गलियों में सीसी रोड एवं केसी ड्रेन के निर्माण में कई माह में संतोषजनक प्रगति नहीं ला पाने की वजह से आरईडी के एक्सईएन अभय शंकर को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed