{"_id":"6999ee956b91b70ec80186fb","slug":"dm-sent-off-campaign-vehicles-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-146416-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: डीएम ने प्रचार वाहनों को रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: डीएम ने प्रचार वाहनों को रवाना किया
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग की तरफ से एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्री अन्न का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को डीएम आलोक कुमार ने कलक्ट्रेट से प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है।
एलईडी वैन के माध्यम से जन-जागरूकता योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार एलईडी वैन का सहारा लिया जा रहा है। यह वैन विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म,गीत, विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदान करेगी।
इस दौरान विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।