{"_id":"65591499f502358c0a018a24","slug":"dm-resolved-the-complaints-in-public-darshan-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-5685-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनता दर्शन में डीएम ने शिकायतों का कराया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनता दर्शन में डीएम ने शिकायतों का कराया निस्तारण
Sun, 19 Nov 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त संदर्भ एवं डीएम संदर्भ से संबंधित लंबित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में विशेष जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान माह अक्तूबर व नवंबर में प्राप्त 190 प्रकरणों से संबंधित दोनों पक्षों को बुलाकर सुनवाई की गई। साथ ही 67 शिकायतों का निस्तारण कराया।
डीएम ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
डीएम ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए प्रकरण से संबंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों, लेखपाल से उपस्थित शिकायतकर्ता के समक्ष जानकारी एवं निस्तारण की दिशा में की गई कार्रवाई, निस्तारण में विलंब का कारण आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही दोनों पक्षों की बात को सुनते हुए समीक्षा की।
उन्होंने 11 प्रकरणों का दोनों पक्षों से वार्ता कर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया। विशेष जनता दर्शन के दौरान एक प्रकरण में फरियादी चंदन पुत्र स्वर्गीय महेश निवासी ग्राम भगवानपुर थाना बखिरा व झिनकान ने डीएम की और कहा कि इस पहल से हमें न्याय मिला है। सुनवाई के दौरान शेष प्रकरणों का एक सप्ताह के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया है। कुछ विशेष मामलों में जो न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण न्यायालय का निर्णय आने तक पक्षकारों को विवाद न करने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ संत प्रसाद, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम मेंहदावल अरूण वर्मा आदि मौजूद रहे।