{"_id":"631ccf54d49ba300703a9b54","slug":"dm-press-confrence-about-child-theft-khalilabad-news-gkp450056339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का अपहरण करने वालों पर लगेगा एनएसए : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का अपहरण करने वालों पर लगेगा एनएसए : डीएम
विज्ञापन
बच्चा चोर की घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में स्कूल के प्रबंधको की बैठक को संबोधित करती डीएम दिव्या म?
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का अपहरण करने वालों पर लगेगा एनएसए : डीएम
- डीएम ने जनपदवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि जिले में अभी तक बच्चा चोरी की कोई घटना नहीं हुई है। इसलिए अफवाहों से सावधान रहें। प्रशासन और पुलिस जनपद में पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी करने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उसकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी। वह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
डीएम ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय पर पर्याप्त संख्या में पुलिस गश्त करेगी तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा कि उनके एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी समय-समय पर स्कूलों का भ्रमण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान दिए बिना वे अपने बच्चों को स्कूल पर भेजे। बच्चा चोरी के अफवाहों के दृष्टिगत प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में समस्त विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। लोक शांति की व्यवस्था को भंग करने वालों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले के लोग अफवाहों से सावधान रहे। इस दौरान एसपी सोनम कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।