{"_id":"60f07aa48ebc3ec1f80a93d7","slug":"dm-meeting-with-peace-comitee-khalilabad-news-gkp4019933109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार : डीएम
जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं।
डीएम ने कहा कि कबीर की धरती हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जानी जाती है। ऐसे में हम सभी का फर्ज है कि आगामी त्योहार जिसमें बकरीद आदि शामिल हैं, उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा बना हुआ है। ऐसे में शासन की ओर से निर्धारित कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि त्योहारों पर किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी, इस बात का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि अफवाह से दूर रहें और जो तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उनके बारे में पुलिस को जानकारी दें। बैठक में सीडीओ अतुल कुमार, एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा, पीडी प्रमोद यादव, एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी, योगेश्वर सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।