फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   DM made people aware by organizing Rahat Chaupal

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने राहत चौपाल का आयोजन कर लोगों को किया जागरूक

Mon, 24 Jul 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 24 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM made people aware by organizing Rahat Chaupal
- एमबीडी बांध का किया निरीक्षण अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी संदीप कुमार ने सोमवार को पौली ब्लॉक के नारायनपुर, माझा खड़कपुर, माझा चहोड़ा में लगाए गए राहत चौपाल में पहुंच कर बाढ़ से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। छपरा मगरबी और आगापुर गुलरिहा में नायब तहसीलदार ने राहत चौपाल लगाकर लोगों को बाढ़ से बचाव की जानकारी दी।

नारायनपुर गांव में लगाए गए राहत चौपाल में डीएम संदीप कुमार ने कहा कि बाढ़ से बचाव के सभी इंतजाम पूर्ण कर लिए गए हैं। आपदा आने पर घबराने और परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से प्रभावित गांव के लोगों के सहयोग के लिए प्रशासन तत्पर है। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ से संभावित गांव में राहत चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राहत चौपाल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकना और ग्रामीण स्तर पर आम जनता को बाढ़ के दुष्प्रभाव से बचाना है। इसके अतिरिक्त लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि भविष्य में किसी आपदा कि स्थिति में उन्हें क्या करना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार, सहायक अभियंता सतीश चंद्र, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे। डीएम ने नारायनपुर में रिंग बांध तथा तुरकौलिया नायक के पास एमबीडी बांध निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बंधे पर कहीं पर भी रेन कट हो तो उसे तत्काल भर लिया जाए। कहीं पर भी बंधा कमजोर नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन


छपरा मगरबी में आयोजित चौपाल के दौरान किसानों ने प्रधान गुड्डी यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग किया गया है कि छपरा मगरबी का अभिलेख तहसील से गायब है। जिसके कारण यहां के किसान सम्मान निधि से वंचित है। इसके साथ ही किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आगापुर गुलरिहा में आयोजित राहत चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान राम सुरेश, हरेंद्र कुमार, राम रूप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed