{"_id":"5e3c53c28ebc3ee5a243af85","slug":"dm-ki-meeting-khalilabad-news-gkp3400517122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल होने पर जोनल मजिस्ट्रेट पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल होने पर जोनल मजिस्ट्रेट पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षा की बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक।
- फोटो : KHALILABAD
नकल पाए जाने पर जोनल मजिस्ट्रेट पर भी होगी कार्रवाई
संतकबीरनगर। नकल विहीन परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रवीश गुप्त ने केंद्र व्यवस्थापकों समेत अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि जिसके क्षेत्र में विद्यालय पर नकल होते पाया जाएगा तो संबधित मजिस्ट्रेट के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि जनपद में बोर्ड परीक्षा कराए जाने को लेकर कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसकी निगरानी के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत छह सचल दस्ता बनाए गए हैं। पूरी पारदर्शिता के साथ यह अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। नकल वाले विद्यालयों पर नजर रखी जाएगी। वहा पर सीसीटीवी कैमरा, वायर रिकार्डर आदि परीक्षा के दौरान चालू हालत में होने चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित कोई भी समस्या हो तो जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। डीएम ने कहा कि अगर किसी को नकल की शिकायत प्राप्त होती है तो वे उन्हे या डीआईओएस को बता सकते है। बताने वाले का मोबाइल नंबर गोपनीय रखा जाएगा। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने परीक्षा कराए जाने के तरीके सहित कापियों की उपलब्धता तथा परीक्षा कापी के लिए बने तीन संकलन केंद्र के बारे में केंद्र व्यवस्थापकों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का वितरण किया जा रहा है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होंगी। बैठक में एडीएम रणविजय सिंह, सीडीओ बब्बन उपाध्याय, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीएम एसपी सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, एसडीएम प्रेम प्रकाश अंजोर समेत समस्त केंद्र व्यवस्थापक और अधिकारी मौजूद रहे।