{"_id":"6aac23b2f97cb2e5bf0c7f3b","slug":"dm-inspected-the-amarha-cattle-shelter-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157485-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गो आश्रय अमरहा का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गो आश्रय अमरहा का डीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बृहस्पतिवार को सांथा विकासखंड के गो आश्रय स्थल अमरहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंशों के संरक्षण व गोशाला के सुचारु संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला में 54 गोवंश हैं। डीएम ने उनके लिए भूसा, चारा, दाना-चोकर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। गोवंशों की देखरेख के लिए दो केयरटेकर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें मानदेय मिल रहा है। गोशाला में सीसीटीवी कैमरा एवं विद्युत व्यवस्था ठीक पाई गई।
डीएम ने गो आश्रय स्थल का एप्रोच मार्ग ठीक कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही गो आश्रय स्थल में इंटरलॉकिंग कराने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने गोशाला के पास निर्मित पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गो आश्रय स्थल के बगल निर्मित किसान कल्याण केंद्र के निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नहीं पाए जाने पर डीएम ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि सप्ताह में दो दिन कृषि कल्याण केंद्र में कृषि विभाग के कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहे, जिससे किसानों की समस्याओं अथवा कृषिगत जानकारी किसानों को मिल सके। किसान कल्याण केंद्र में विद्युत व्यवस्था संयोजन सुनिश्चित करने के संबंध में उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान ओएसडी राकेश कुमार आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।